अनकही बातें दिल के किसी कोने में जा के बैठ जाती हैं
फिर वहीँ पे धीरे धीरे घर बना पत्थर बन जाती हैं
दिल का एक कोना भरा भरा सा लगता है
उन चट्टानों कि दरारों से दरियाएं आती हैं
दरियाओं में घुल जाते हैं हिम्मतों के बाँध
फिर नज़रों से अश्कों के झरने बह जाते हैं।





